Ladki Bahin Yojana 7 Hapta Today Update: अगले 24 घंटे में महिलाओं को मिलेंगे ₹1500, जानें पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जनवरी 2025 की सातवीं किस्त की तिथि घोषित कर दी गई है, और जल्द ही महिलाओं के खातों में ₹1500 जमा किए जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में छठी किस्त का भुगतान किया था, जो 24 से 30 दिसंबर के बीच किया गया था। अब सातवीं किस्त का वितरण 10 से 15 जनवरी के बीच होगा।

कब मिलेंगे सातवीं किस्त के पैसे?
सरकार ने आधिकारिक रूप से तिथि की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एक कार्यक्रम में संकेत दिया है कि मकर संक्रांति से पहले, 10 से 15 जनवरी के बीच, लाभार्थी महिलाओं के खातों में ₹1500 ट्रांसफर किए जाएंगे। यानी अगले 24 से 48 घंटे में किस्त का पैसा महिलाओं के बैंक खाते में जमा होने की संभावना है।
किस्त की राशि बढ़कर ₹2100 कब होगी?
विधानसभा चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडकी बहिन योजना की किस्त को ₹2100 तक बढ़ाने की घोषणा की थी। हालांकि, फिलहाल महिलाओं को ₹1500 ही दिए जा रहे हैं। उम्मीद है कि मार्च 2025 के बजट के बाद नई किस्त राशि लागू हो सकती है।
कौन महिलाएं होंगी लाभार्थी?
- वे महिलाएं जो योजना के तहत सभी पात्रता मानदंड पूरी करती हैं।
- छठी किस्त का लाभ पाने वाली महिलाएं।
- जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है और डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सक्रिय है।
- अधिकृत पोर्टल लिंक: https://ladkibahiniyojana.com/
यदि आपका खाता आधार से लिंक नहीं है, तो 15 जनवरी से पहले इसे लिंक करवा लें ताकि सातवीं किस्त की राशि समय पर मिल सके।
यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और वित्तीय सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना से जुड़ी जानकारी के लिए अधिकृत पोर्टल और सरकारी घोषणाओं पर नजर रखें।
- UKPSC Pre 2025 Online Form for 123 Upper Subordinate Service Post
- IDBI Bank Junior Assistant Manager Online Form 2025 for 676 Post
- Bureau of Indian Standards BIS Scientist B Online Form 2025
- Bihar CHO Community Health Officer Online Form 2025 for 4500 Post
- ASRB NET ARS SMS STO Exam Online Form 2025 for 582 Post